रांची:- पलामू प्रमंडल के प्रमंडलीय आयुक्त जटाशंकर चौधरी ने आज अपराह्न अपना पदभार ग्रहण किया।
उन्होंने मेदिनीनगर में पलामू प्रमंडल के आयुक्त कार्यालय के पदाधिकारियों एवं कर्मियों के साथ बैठक कर वर्तमान में आयुक्त कार्यालय की कार्यव्यवस्था की जानकारी ली। साथ ही उन्होंने सबों से अपेक्षा किया कि सभी लोग सरकारी स्थापित प्रक्रिया के तहत अपने- अपने कार्यो का निष्पादन करें। प्रयास यह हो कि आम जनों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो एवं उनकी समस्याओं का निस्पादन संबंधित निकटतम क्षेत्रीय कार्यालय के स्तर से ही जाए, ताकि बेवजह उनको भागदौड़ नहीं करनी पड़े।पलामू प्रमंडल में बेहतर काम कर मिशाल दें।
श्री चौधरी ने कहा कि सरकारी प्रक्रिया एवं जवाबदेही हरेक स्तर पर निर्धारित है। सिर्फ इसके बेहतर अनुपालन की जरूरत है। कार्यो में समय पालन से कार्य करने वाले का आत्मविश्वास बढ़ता है एवं मनोबल ऊंचा होता है। दुनिया उन्ही को पुजती है, जिन्होंने अपने कार्यो से आम जनता को अधिक- से -अधिक लाभान्वित कर नजीर पेश की है। अच्छे कार्य संस्कृति से अन्य कार्यालयों के कर्मी भी आपसे प्रेरणा प्राप्त करेंगे और बेहतर करने की सोचेंगे। सरकारी सेवा मुलतः आमलोगों की सेवा है। अपनी उत्कृष्ट सेवा देकर हमें आमलोगों की अपेक्षाओं पर खरा उतरना होगा।
मौके पर अवर सचिव अरविंद कुमार ने आयुक्त को गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया। आयुक्त के योगदान के मौके पर उपनिदेशक, कल्याण मतियस विजय टोप्पो, अवर सचिव अरविंद कुमार, आयुक्त के पीए रंजीत कुमार के अलावा प्रेम प्रकाश, राजीव रंजन तिवारी आदि उपस्थित थे।
इस बीच आयुक्त चौधरी के योगदान के बाद पलामू के डीआईजी राजकुमार लकड़ा एवं पलामू उपायुक्त शशि रंजन प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय पहुंचकर उनसे शिष्टाचार मुलाकात की। साथ ही गुलदस्ता भेंटकर उनका स्वागत किया। मौके पर पलामू के नजारत उप समाहर्ता शैलेश कुमार सिंह भी उपस्थित थे।
More Stories
भागलपुर में वृद्ध महिला की गोली मारकर हत्या
9वीं से 12वीं शताब्दी में बौद्ध धर्म का महत्वपूर्ण केंद्र था हजारीबाग : जयंत सिन्हा
9वीं से 12वीं शताब्दी में बौद्ध धर्म का महत्वपूर्ण केंद्र था हजारीबाग : जयंत सिन्हा