बेगूसराय:- बेगूसराय में रविवार को हजारों लोगों ने प्रधानमंत्री के मन की बात सुनी। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भी अपने संसदीय क्षेत्र बेगूसराय में प्रधानमंत्री के मन की बात सुनने के बाद राहुल गांधी पर जमकर हमला किया। गिरिराज सिंह के साथ बड़ी संख्या में नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के मन की बात सुनी। मन की बात सुनने के बाद गिरिराज सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री के मन की बात हर बार एक नई ऊर्जा का संचार करता है, प्रेरणा देता है। जल संरक्षित करने, युवाओं को आगे बढ़ने का मंत्र दिया, लैब टू लैंड, छात्र-छात्राओं को परीक्षा को लेकर प्रेरित करते हुए टाइम मैनेजमेंट और सफलता के रहस्य बताए, परीक्षा पर चर्चा में शामिल होने की अपील, आत्मनिर्भर भारत, वैज्ञानिकों और किसानों द्वारा किए जा रहे सराहनीय कार्य की चर्चा की, कोरोना के प्रति सतर्क रहने की भी अपील की है। गिरिराज सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री ने मन की बात में जल की समस्या, इनोवेशन पर चर्चा और अन्य ऐसी चीज जो हमारे नजर में नहीं है लेकिन, समाज उस पर काम कर रहा है को सामने लाया। प्रधानमंत्री हमेशा प्रेरणा देने वाली चीजों को सामने लाते हैं, उसे बढ़ावा देते हैं। नरेन्द्र मोदी भारत के पहले प्रधानमंत्री हैंं जो देश से सीधा इंटरेक्ट होते हैं, देशवासियों से सलाह भी मांगते हैं। यह पहले प्रधानमंत्री हैं जो देशवासियों से सीधे जुड़ते हैं। राहुल गांधी पर हमला करते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि राहुल गांधी में सही बात कहने की हिम्मत ही नहीं है। लोकसभा सदस्य के रूप में जीत कर आए लेकिन, सदन में किसान हित के किसी मुद्दे पर चर्चा तक नहीं की। हमेशा बचकाना हरकत करते हैं, कभी कहते हैं मत्स्य मंत्रालय नहीं है, तो कभी कहते हैं राफेल में पैसा लिया। वह झूठ बोलकर गोयल्स की थ्योरी को स्थापित करना चाहते हैं। उन्हें अपनी सच्चाई देखनी है, उनके बारे में लोग क्या सोचते हैं यह देखना है तो गांव जाएं, गांव में लोग राहुल गांधी को मजाक के रूप में लेते हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा जिला मुख्यालय से लेकर बूथ स्तर तक कार्यक्रम आयोजित किए गए। जहां कार्यकर्ताओं सहित बड़ी संख्या में युवाओं और बुद्धिजीवियों ने भी मन की बात सुनी।
More Stories
बिहार के लिए 20 करोड़ का श्रम बजट स्वीकृत, मनरेगा मजदूरी दर हुई 198 रुपये : मंत्री
आगजनी की घटना में नौ परिवार हुए गृह विहीन
सैलानियों के आने पर प्रतिबंध, कोरोना को ले लगी रोक