
गिरिडीह:- गिरिडीह नगर निगम के महापौर सुनील पासवान को अयोग्य घोषित करते हुए नगर विकास एवं आवास विभाग ने उनकी सदस्यता समाप्त कर दिया है।फर्जी जाति प्रमाणपत्र के आधार पर सुनील पासवान ने चुनाव लड़ा था और चुनाव जीता भी था। लेकिन झामुमो द्वारा उनके जाति प्रमाण पत्र पर सवाल उठाया गया था। वर्ष 2018 से सुनील पासवान गिरिडीह के महापौर के पद पर काबिज रहे। इस दौरान सरकार और विपक्ष आमने सामने रहा। रघुवर सरकार के समय मामला ठंडे बस्ते में पड़ा रहा लेकिन झामुमो की सत्कार सूबे में बनते ही यह मामला काफी जोर पकड़ा। जिसका परिणाम सुनील पासवान की सदस्यता समाप्ति तक जा पहुंचा। गिरिडीह डीसी राहुल कुमार सिन्हा ने कहा है कि सरकारी आदेश अप्राप्त है।
More Stories
एसबीआई के अधिकारियों ने आदिम जाति सेवा मंडल के बच्चों के बीच बांटे कंबल-चादर
झारखंड की राखी जैन पहली महिला हैं, जो JCI INDIA की राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनी गईं
कृषि ऋण माफी योजना में कृषक मित्रों की भूमिका अहमः-उपायुक्त