
बांका:- बिहार में बांका जिले के पंजवारा थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में चार महिला की मौत हो गयी।
पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को यहां बताया कि ऑटोरिक्शा पर सवार कुछ महिला बुधवार की रात जा रही थी तभी लखवारा गांव के समीप ऑटो रिक्शा अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गयी। इस दुर्घटना में ऑटोरिक्शा पर सवार दो महिला की मौके पर ही मौत हो गयी। मृतक महिला की पहचान जिले के घौरैया थाना क्षेत्र के ऐरोपूर्णिया गांव निवासी खुशबू देवी और पुतुल देवी के रूप में की गयी है।
सूत्रों ने बताया कि दुर्घटना में घायल दो महिला को भागलपुर के जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल में भर्ती करया गया, जहां इलाज के दौरान दो अन्य की आज मौत हो गयी। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिये भेज दिया है।
More Stories
अनियंत्रित होकर बाइक नहर में गिरा, सर में चोट लगने से 28 वर्षीय युवक की हुई मौत
अवैध उत्खनन को लेकर 13 बालू माफिया के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज, सरकार को 6 लाख से अधिक राजस्व का हुआ है नुकसान
दिल्ली से बाइक चोरी कर नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र में बेचने वाला अपराधी गिरफ्तार