
मॉस्को:- रुसी सेना की बस के मॉस्को क्षेत्र में ट्रक के साथ भिड़ंत में चार लोगों की मौत हो गयी और 42 लोग घायल हो हए। रुसी रक्षा मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी।
इससे पहले नोवोरिझस्कोए राजमार्ग पर ट्रक के सेना के बस के साथ भिड़ंत में चार लोगों की मौत और छह अन्य लोगों के घायल होने की खबर थी। मंत्रालय ने हालांकि बयान जारी कर बताया कि सेना के काफिल से टक्कर में 42 कर्मी घायल हुए हैं और चार कर्मियों की मौत हुई है।
मंत्रालय ने बताया कि हादसे में घायल लोगों का इलाज चल रहा है जिसमें एक कर्मी की हालत गंभीर है लेकिन उसकी स्थिति फिलहाल स्थिर है। क्षेत्रीय प्रशासन के अनुसार हादसे में घायलों की संख्या बढ़कर 43 हो गयी है।
More Stories
थियागो मुसीबत में, दर्शक की ओर फेंकी टीशर्ट, कोविड प्रोटोकॉल टूटा
भारतीय महिला हॉकी टीम ने अर्जेंटीना की जूनियर टीम से खेला ड्रॉ
आस्ट्रेलियाई ओपन : 72 टेनिस खिलाड़ी लॉकडाउन में, रूम में कर रहे तैयारियां