रांची:- झारखंड में हजारीबाग में नक्सलियों के खिलाफ जिला बल और सीआरपीएफ जवानों द्वारा चलाये जा रहे साझा अभियान में बड़ी सफलता मिली है।
सुरक्षा बलों ने प्रतिबंधित टीपीसी संगठन के एरिया कमांडर दिनेश जी उर्फ रवि के दस्ते के चार उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। इन गिरफ्तार उग्रवादियों ने 27जुलाई को पुलिस के उपर हुई फाइरिंग की घटना तथा बड़कागांव के तलवार में बालूघाट में फायरिंग की घटना को अंजाम दिया था।
बताया गया है कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि प्रतिबंधित टी०पी०सी० संगठन के एरिया कामांडर दिनेश जी उर्फ रवि के दस्ता के कुछ सदस्य केरेडारी थानान्तर्गत ग्राम बुण्डू में छिपे है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए सफलता मिली है।
गिरफ्तार उग्रवादियों में संजय करमारली, प्रभात कुमार राम, पंकज करमाली, सुरज कुमार तुरी शामिल है।