
बोकारो:- बोकारो जिला के चंदनकियारी विधानसभा से दो बार विधायक व एकीकृत बिहार में रहे मंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष श्री दुर्गा चरण दास का शुक्रवार रात 10ः15 बजे निधन हो गया ।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उराँव ने दुर्गा चरण दास के निधन पर गहरा दुख एवं संवेदना प्रकट की एवं कहा कि उनके निधन से संगठन को अपूरणीय क्षति हुई है।पार्टी ने एक अच्छा नेता खो दिया है।
प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष व पूर्व मंत्री केशव महतो कमलेश ने भी दुर्गा चरण दास के निधन पर गहरी संवेदना प्रकट की है एवं कहा कि दुर्गा चरण दास एकीकृत बिहार में झारखंड के बहुत बड़े हिमायती हुआ करते थे।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे ने भी दुर्गा चरण दास के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है एवं उनके परिजनों को दुख सहने की शक्ति की कामना की है।
More Stories
रेलवे क्वाटर में चल रहा था बम बनाने का कार्य
गणतंत्र दिवस पर मुख्य समारोह चिल्ड्रेन पार्क मैदान तेनुघाट में
गणतंत्र दिवस के पूर्व बोकारो के अपर समाहर्ता राज्यपाल के हाथों होंगे सम्मानित