रांची:- झारखंड राष्ट्रीय जनता दल प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ता मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें कांग्रेस के पूर्व नेता हरीश तिवारी ने अपने सैकड़ों कार्यकताओंर् के साथ आरजेडी का दामन थामा। समारोह का आयोजन प्रदेश अध्यक्ष अभय कुमार सिंह की अध्यक्षता में किया गया। समारोह में राष्ट्रीय जनता दल के युवा प्रदेश अध्यक्ष रंजन कुमार यादव सहित पार्टी उपाध्यक्ष और प्रवक्ता मौजूद थे। राष्ट्रीय जनता दल का दामन थामने के बाद कांग्रेस के पूर्व नेता हरीश तिवारी ने कहा कि लालू प्रसाद यादव की विचारधारा और नीति सिद्धांतों से प्रेरित होकर आरजेडी का दामन थामा है। और सही मायने में आज वह अपने सही घर में आ गए हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में आरजेडी को एक बेहतर मजबूती प्रदान करने को लेकर अथक प्रयास करेंगे।
More Stories
राज्य सरकार युवाओं को रोजगार देने के लिए ठोस कदम उठाए-भाजपा
8 मार्च को महिला कोरोना योद्धाओं को सम्मानित करेगी प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा
कोविड टीकाकरण पुरी तरह सुरक्षित डीसी-एसपी ने लोगों को किया आश्वस्त, नहीं कोई परेशानी