रांची:- गुजरात में आयोजित 36वे राष्ट्रीय खेल में भागदारी के लिए हॉकी झारखंड के विशेष प्रशिक्षण शिविर के लिए चयनित 27 महिला एवं27 पुरुष खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी गई। विशेष प्रशिक्षण शिविर के लिए चयनित इन 27 खिलाड़ियों का 16 सितंबर से 26 सितंबर तक रांची में विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाएंगे और इनमें से बेहतर 18 महिला एवम 18 पुरुष हॉकी खिलाड़ियों को चयनित कर राष्ट्रीय खेल के लिए हॉकी झारखंड टीम से खेलने का अवसर किया जाएगा।
