धनबाद:- राष्ट्रीय पर्व के 72वां गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर विशेष बच्चों के स्कूल पहला कदम में माननीय विधायक राज सिन्हा के करकमलों द्वारा झंडोतोलन किया गया। इस पावन पर्व पर स्कूल के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर आए हुए अतिथियों को मन्त्र मुग्ध कर दिया। गणतंत्र दिवस के इस अवसर पर श्री राज सिन्हा जी ने हमें बताया कि भारत के आज़ादी के तकरीबन ढाई वर्षों के बाद 26 जनवरी 1950 को संविधान पारित हुआ। तब से हर साल इस दिन भारत में गणतंत्र दिवस मनाया जाता है।संस्था के अध्यक्ष श्रीमती रेणु दुदानी जी ने इस पावन पर्व के बारे में हमें बताया कि आज के दिन 1950 में भारत का संविधान देश में लागू हुआ था।यह दुनिया का सबसे बड़ा संविधान है।संस्था के सचिव अनीता जी के द्वारा यह बताया गया कि देश के संचालन में संविधान मूल चालक होती है ।इस सुनहरे अवसर पे धनबाद के कई गणमान्य लोग जैसे सुनीता बंसल,नंद कुमार महाराज,सोमनाथ पुर्थी,जगदीश सिंह,राकेश कुमार आनंद,प्रकाश अग्रवाल तथा पप्पू बगरिया उपस्थित हुए थे।इन लोगों ने स्कूल के विशेष बच्चों को शुभकामनाएं देते हुये भविष्य में हर संभव सहायता करने का बचन दिया।
बन्दे मातरम,जय हिन्द,जय जवान,जय किसान ।
More Stories
म्यांमार में प्रदर्शनकारियों पर फिर से बल प्रयोग, दागे गए आंसू गैस के गोले
नए उद्योग लगाने के पहले बंद होते उद्योगों को शुरू कराए राज्य सरकार-आदित्य साहू
हेमंत सरकार में उग्रवाद और नक्सली गतिविधियों का तेजी से हो रहा विस्तार-भाजपा