लातेहार:- लातेहार जिले में नव निर्मित कूप धंसने से कार्यरत पांच मजदूर दब गये हैं। इनमें एक मजदूर की मौत हो गई। पूरा मामला जिले के मनिका थानाक्षेत्र के परसही गांव की है। घटना को लेकर मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार स्थानीय निवासी ब्रह्मदेव सिंह मनरेगा योजना के तहत कूप निर्माण करा रहा था। इसी दौरान खुदाई का एक हिस्सा अचानक गिर गया। जिसमें पांच लोग दब गये। इधर स्थानीय लोगों की तत्परता से सभी लोगों को बाहर किया गया। जिसमे एक मजदूर सिबन सिंह की मौत हो गई। जबकि सोमर सिंह, धर्मदेव सिंह, सुकन सिंह व धनु सिंह समेत लाभूक ब्रह्मदेव सिंह घायल हो गए। जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
मोबाइल दुकान में चोरों को चोरी करना भारी पड़ गया। क्योंकि चोरों ने जिस मोबाइल की चोरी दुकान से की पुलिस उसी के लोकेशन के आधार पर चोरों तक पहुंची और गिरफ्तार कर लिया। रांची पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने तुपुदाना थाना क्षेत्र में 29 दिसंबर को हुई चोरी के मामले में 6 अपराधियों को गिरफ्तार किया है।
More Stories
28 फरवरी से 1 मार्च तक कई ट्रेनें रहेगी रद्द
भाजपा नेता बिना कोई मौका गंवाये लाश पर राजनीति करने पहुंच जाते हैं-कांग्रेस
नव गृहरक्षकों की शारीरिक और लिखित परीक्षा अब 3 अप्रैल से