
देवघर:- साइबर थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर जिले के मार्गो मुंडा थाना क्षेत्र स्थित मोरली पहाड़ी चौक से पांच अपराधियो को गिरफ्तार कर उसके पास से 5 मोबाइल, 12 सिम, 3 एटीएम और एक स्कार्पियो वाहन बरामद किया गया है। बताया जाता है कि गिरफ्तार आरोपी जामताड़ा जिले के करमाटांड़ थाना क्षेत्र स्थित कुरवा गांव के इशरत अंसारी कलाम अंसारी, सगीर अंसारी, निजाम अंसारी और इसी थाना क्षेत्र स्थित तरकोजोड़ी गांव के वसीम अंसारी शामिल है। सभी आरोपियो को को जेल भेजने की करवाई जारी है।
More Stories
बूथ और स्थानीय पंचायत समिति को करें प्रशिक्षित, योग्य कार्यकर्ताओं को दे जिम्मेवारी:धर्मपाल सिंह
रांची की रोशनी – सोलर लैंप सेल में दिखा लोगों का उत्साह
झारखंड में कांग्रेस-झामुमो का अघोषित आपातकाल:दीपक प्रकाश