शिकागो:- अमेरिका में इलिनॉयस प्रांत के शिकागो से इवांस्टन तक हुई गोलीबारी में एक सुरक्षा गार्ड सहित पांच लोगों की मौत हो गयी और दो अन्य लोग घायल हो गये। एनबीसी शिकागो ने अधिकारियों के हवाले से बताया कि पुलिस को पहली बार किसी फार्मेसी में गोली चलने की सूचना मिली। जब अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे, संदिग्ध इवांस्टन में रेस्तरां में भाग गया, जहां उसने एक महिला को बंधक बना लिया।
महिला को संदिग्ध ने गोली मार दी और तब से वह अस्पताल में भर्ती है।
पुलिस की गोलीबारी में संदिग्ध भी घायल हो गया और बाद में उसे अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया।
More Stories
यमन के प्रवासी केन्द्र में लगी आग, 8 मरे, 170 झुलसे
बाइडेन और सुगा के बीच अप्रैल में हो सकती है बैठक
फ्रांस के ऑलिवर डसॉल्ट का हेलीकॉप्टर दुर्घटना में निधन