
बेगूसराय:- बिहार में बेगूसराय जिले के मंसूरचक थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी।पुलिस सूत्रों ने बुधवार को यहां बताया कि गणपतौल गांव निवासी किसान विनोद चौधरी (62) मंगलवार की देर रात अपने घर के बरामदे पर सोये हुये थे तभी अपराधियों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी।
सूत्रों ने बताया कि हत्या के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका है। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
More Stories
पश्चिम चंपारण में सड़क दुर्घटना में महिला की मौत
बांका में सड़क दुर्घटना में चार महिला की मौत
औरंगाबाद में किसान की हत्या