
नई दिल्ली:- भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों परिवार के साथ दुबई में छुट्टियां मना रहे हैं। दुबई से जुड़ी महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही।
साक्षी ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की है, जिसमें हमेशा की तरह वे बहुत ही खूबसूरत दिख रही हैं। फोटो में वह काला चश्मा लगाए, बैल बॉटम पेंट और ब्लैक कलर का टॉप पहने बहुत ही खूबसूरत लग रही हैं। इसके साथ ही साक्षी ने एक और फोटो शेयर की है, जिसमें धोनी और वह अपने कुछ दोस्तों के साथ नजर आ रहे हैं। मास्क पहने सभी लोगों में धोनी और साक्षी को पहचान पाना थोड़ा मुश्किल हो रहा है। फ्लाइट में बैठी जीवा (Ziva Dhoni) की ये तस्वीर भी मम्मी साक्षी ने ही शेयर की है, जिसमें वह कानों में हैडफोन लगाए अपनी मूवी एंजॉय कर रही हैं। इस तस्वीर को शेयर कर साक्षी ने लिखा- हैप्पी हॉलीडे। बता दें कि आईपीएल में खराब प्रदर्शन के बाद धोनी थोड़ा मायूस जरूर थे, क्योंकि पहली बार उनकी टीम प्लेऑफ तक भी नहीं पहुंच पाई थी। आईपीएल के बीजी स्ड्यूल के बाद अब माही एकदम फ्री हो चुके हैं और अपनी पत्नी और बच्चों के साथ टाइम स्पेंड कर रहे हैं।
More Stories
भागलपुर में पानी से भरे खड्डे में मिला झारखंड के व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस
25 जनवरी 2021 को टाउन हॉल में इन्वेस्टर्स मीट का आयोजन
डीसी-एसपी ने परेड के फुल ड्रेस रिहर्सल का किया निरीक्षण