
चेन्नई के महात्मा गांधी मेडिकल कालेज एंड रिसर्च सेंटर (एमजीएम) के डॉक्टरों ने झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो को नवजीवन दिया है। सफल लंग्स ट्रांसप्लांट से ही शिक्षा मंत्री ने कोरोना को मात दी है। अब बिल्कुल ही स्वस्थ हैैं। उनके चाहने वाले तो अब अपने मंत्री को फिर से उसी अंदाज में अपने क्षेत्र में काम करते देखना चाहते हैं।
जगन्नाथ महतो की पत्नी बेबी देवी ने बताया कि झारखंड में अभी बहुत ठंड है। ठंड में थोड़ी कमी होने के बाद शिक्षामंत्री जगरनाथ महतो घर लौटेंगे। चेन्नई में इलाज कर रहे डॉक्टरों के अनुसार अब वे पूरी तरह से ठीक हैं, लेकिन झारखंड सरकार व स्वजनों ने उन्हें कुछ और दिन आराम करने की सलाह दी है। मुख्यमंत्री ने खुद कहा है कि जब तक ठंड में थोड़ी कमी न आए तब तक वे चेन्नई में ही आराम करें। चेन्नई का मौसम थोड़ा गर्म है, जिससे उन्हें लाभ मिल रहा है।
बता दें कि शिक्षा मंत्री की पत्नी बेबी देवी अपने तीनों पुत्रियों के साथ चेन्नई एमजीएम गत 14 जनवरी को ही पहुंची हुई है। उनके साथ भतीजा प्रदीप महतो, दिवाकर महतो व अजय कुमार महतो सहित मंत्री के दामाद भी उपस्थित हैं।
More Stories
गुमला : डायन-बिसाही के शक में कामडारा हत्याकांड को अंजाम देने वाले आठ रिश्तेदार गिरफ्तार
पुलिस से बचकर भागने के क्रम में युवक की मौत
चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में वुशु प्रतियोगिता की शुरुआत, झारखंड की बबली ने रजत पदक हासिल किया