
बांका:- जिले में कैदी वाहन और ट्रक की टक्कर हो गई है। मामला इंग्लिश मोड़- शंभूगंज मुख्य मार्ग केंदुआर गांव के पास का है। घटना में कैदी वाहन के चालक की मौत हो गई। साथ ही तीन पुलिस के जवान घायल हो गए हैं। मृतक की पहचान देवेंद्र पंडित के रूप में हुई है। घटना मंगलवार की देर रात की है। कैदी को मुंगेर पहुंचाने गई वाहन वापस बांका लौट रही थी। तभी केंदुआर के पास चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया और ट्रक में सीधी टक्कर मार दी।
स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना अमरपुर पुलिस को दी। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर सभी घायलों को इलाज के लिए भागलपुर के मायागंज अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान चालक की मौत हो गई। एसपी अरविंद कुमार गुप्ता ने बताया कि कोविड-19 के मद्देनजर कैदियों को मुंगेर में रखा जाता है। उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। पुलिस महकमा के लिए दुखद दिन है। आज हमने एक कर्तव्यनिष्ठ सिपाही को खो दिया। मृतक के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए पुलिस लाइन बांका लाया जाएगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
More Stories
31जनबरी 2021 को सरकारी स्कूल मैदान बखोरापुर मे स्वास्थ्य जांच शिविर होगा आयोजन
इस वर्ष शुरू हो जाएगा आत्मनिर्भर बिहार के सात निश्चय पार्ट-2 का कामः CM नीतीश
दरभंगा की ज्योति से PM मोदी करेंगे संवाद, राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित होगी साइकिल गर्ल