
17 कोच के साथ चलेगी ट्रेन, एक एसी चेयर कार भी रहेगी
धनबाद:- धनबाद से रांची जाने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। रेलवे ने राजधानी रांची जाने वाले यात्रियों को मकर संक्रांति का तोहफा दिया है। धनबाद रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस 15 जनवरी से चलने लगेगी। पूर्व मध्य रेल मुख्यालय से ग्रीन सिग्नल मिलने के बाद रेलवे ने ट्रेन चलाने की तारीख का एलान कर दिया। धनबाद से रांची और रांची से धनबाद के लिए इंटरसिटी एक्सप्रेस 15 जनवरी से ही चलने लगेगी।
धनबाद रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस को चलाने की मंजूरी रेलवे बोर्ड ने दिसंबर में ही दे दी थी। 26 दिसंबर से ट्रेन चलाने की घोषणा भी हो गई थी, लेकिन कोच की उपलब्धता नहीं होने से रेलवे ने ट्रेन चलाने को लेकर असमर्थता जताई थी। बाद में धनबाद रेल मंडल को अतिरिक्त कोच उपलब्ध कराए गए।
धनबाद रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस में जनरल टिकट पर सफर नहीं कर सकेंगे। दोनों ओर से सफर के लिए यात्रियों को रिजर्वेशन कराना होगा। सिर्फ कंफर्म टिकट वाले यात्रियों को ही इस ट्रेन में सफर की अनुमति मिलेगी। इस ट्रेन में सेकेंड सीटिंग के साथ एक एसी चेयर कार भी जुड़ेगी।
More Stories
रेलवे क्वाटर में चल रहा था बम बनाने का कार्य
गणतंत्र दिवस पर मुख्य समारोह चिल्ड्रेन पार्क मैदान तेनुघाट में
गणतंत्र दिवस के पूर्व बोकारो के अपर समाहर्ता राज्यपाल के हाथों होंगे सम्मानित