कहा- सुधर जाएं वरना साफ कर दिए जाएंगे
चतरा:- राज्य के पुलिस महानिदेशक एम वी राव ने पुलिस महकमे के लिए आतंक का पर्याय बन चुके प्रतिबंधित नक्सली संगठन तृतीय प्रस्तुति सम्मेलन कमेटी यानी टीपीसी के अपराधिक चरित्र व इनकी गतिविधियों को उखाड़ फेंकने का आह्वान करते हुए कहा कि इनके जनाधार को जल्द ही कुचल दिया जाएगा। दरअसल चतरा जिले के काले हीरे व औद्योगिक नगरी के रूप में एशिया विख्यात टंडवा के कोयलांचल परिक्षेत्र सीसीएल की मगध- आम्रपाली तथा अन्य क्षेत्रों में इनकी बढ़ती ताकत पर अंकुश लगाने को ले टंडवा स्थिति एसडीपीओ कार्यालय में गुरुवार की शाम तक चले वरिय पुलिस अधिकारियों की उपस्थिति में एक महत्वपूर्ण मैराथन बैठक आयोजित की गई। जिसमें कोल माइंस में नक्सली व अपराधिक संगठन की गुंडागर्दी, अपराध व पैसे वसूली के बढ़ते साम्राज्य को योजनाबद्ध तरीके से नेस्तनाबूद कर देने की रणनीति पर विचार किया गया।
इस मौके पर डीजीपी ने पत्रकारों से बात करते हुए आगे कहा कि उनके द्वारा कमाई गई सारी अवैध संपत्तियों को भी जप्त कर लिया जाएगा। उन्होंने संगठन को सपोर्ट करने वाले नेटवर्क तथा दलालों की भी खबर लेते हुए कहा कि इन्हें जल्द ही सलाखों के पीछे धकेल दिया जाएगा। उन्होंने अपराधिक गतिविधियों में शामिल मोस्ट वांटेड लोगो के नाम व इनाम के राशि की सूची को भी जहां सार्वजनिक करने की बात कही, वही दूसरी ओर उन्होंने कहा कि सूचना देने वालों का नाम गोपनीय रखते हुए उनके सुरक्षा की जिम्मेदारी पुलिस पर होगी तथा इनाम की राशि उन्हें गुप्त रूप से मुहैया करा दी जाएगी। इस मौके पर डीआईजी एवी होमकर तथा एसपी ऋषभ झा समेत पुलिस के कई वरीय अधिकारी मौजूद थे।
रांची : झारखंड राज्य वुशु कोचेज सेमिनार गुरुवार को सिल्ली स्थित स्टेडियम में संपन्न हुई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सिल्ली के विधायक पूर्व उप मुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो ने अपने उदगारों से सभी कोचेज का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि कोचेज का यह प्रयास होना चाहिए कि उनके खिलाड़ी पदक जीते तभी उनका होना सार्थक हो सकता है।
उन्होंने ट्रेनिंग के यूरोपीय मोड्यूल की बात की जहां एक खिलाड़ी अपने लिए स्वयं कोच ढूंढता है इसलिए कोच को अपने आप को और भी बेहतर करने और सीखने की जरूरत है। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में संत माइकल स्कूल के निदेशक कृष्ण सहित चंचल भट्टाचार्य, उदय साहू, शिवेंद्र दुबे, शैलेंद्र दुबे, प्रकाश राम, शिशिर महतो, ब्रजेश सिंह, सैफुल्लाह आदि मौजूद थे। इस सेमिनार में अंतरराष्ट्रीय तकनीकी पदाधिकारी दीपक गोप, साउथ एशियाई जज अमरेंद्र एवं वाहिद अली के द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। गत 3 जनवरी से आयोजित इस सेमिनार के आज के इस समापन समारोह के अवसर पर मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों के द्वारा कोचेज को प्रमाण पत्र एवं आई कार्ड दिया गया। इस सेमिनार में दीपक सिंह (गोड्डा),रोहित कुमार राय (गिरिडीह),आकाश कुमार स्वर्णकार (गिरिडीह),मोहम्मद जावेद (रामगढ)“, शिवा कुमार (राँची), लीला कुमारी (हजारीबाग), सिंगराई सुंडी (हजारीबाग), जेठू कुमार गंझू (चतरा), लालन यादव (चतरा), रूपलाल महतो (चतरा), सहदेव गंझू (राँची),नारायण चंद्र राय (पाकुड़),परिणीता सिंह (जामताड़ा), राहुल सिंह (जामताड़ा), राज कुमार वर्मा (जामताड़ा), मृत्युंजय कुमार राय (साहिबगंज), महादेव गोप (बोकारो), योगेंद्र भुइयां (रामगढ़),जेना राम बोदरा (ईस्ट सिंहभूम), जदुमुनि हेम्ब्रम (ईस्ट सिंहभूम), सी गायत्री प्रिया (ईस्ट सिंहभूम), कार्तिक सिंह बड़ाइक (ईस्ट सिंहभूम), निशांत तिर्की (राँची),इन्द्रशिष रॉय (राँची),मनोज कुमार भोगता (राँची),साक्षी कुमारी (गोड्डा) ने भाग लिया।
आदिवासी लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना मांडर थाना क्षेत्र की है। 21 वर्षीय युवक ने नाबालिग के घर में घुसकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है। लड़की को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है।
More Stories
बूथ और स्थानीय पंचायत समिति को करें प्रशिक्षित, योग्य कार्यकर्ताओं को दे जिम्मेवारी:धर्मपाल सिंह
रांची की रोशनी – सोलर लैंप सेल में दिखा लोगों का उत्साह
झारखंड में कांग्रेस-झामुमो का अघोषित आपातकाल:दीपक प्रकाश