चाईबासा:- हाल ही में छत्तीसगढ़ में हुई बड़ी नक्सली घटना के बाद झारखंड में भी उग्रवादियों के खिलाफ बड़े अभियान की तैयारी की जा रही है।
झारखंड में माओवादी संगठनों को पूरी तरह से खत्म करने के उद्देश्य से आज राज्य के पुलिस महानिदेशक नीरज सिन्हा ने चाईबासा के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। इस क्रम में वह चाईबासा के टाटा कॉलेज स्थित हेलीपैड से सिंहभूम रेंज के डीआईजी राजीव रंजन एवं पश्चिम सिंहभूम के एसपी अजय लिंडा को साथ लेकर टोंटो प्रखंड के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों का हवाई दौरा किया एवं माओवादियों के खिलाफ बड़ी रणनीति पर चर्चा भी की। इस दौरान टोंटो स्थित सुरक्षा बलों के कैंप का भी जायजा उन्होंने लिया। राज्य के पुलिस महानिदेशक के इस दौरे से पश्चिमी सिंहभूम जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में बड़ा अभियान शुरु करने की चर्चा हो रही है।
More Stories
रांची रेल मण्डल में संविधान निर्माता को याद किया गया
लर्नर लाइसेंस और ड्राइविंग लाइसेंस की प्रक्रिया तत्काल प्रभाव से स्थगित
कुटे स्थित विस्थापित भवन में पुलिसकर्मियों के लिए 500 बेड का आइसोलेशन सेंटर तैयार