
रांची:- राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि कोरोनाकाल में समाज के सभी अंगों की तरह शिक्षा भी बुरी तरह प्रभावित हुई है। इस समय में पूरे प्रदेश के तकनीकी एवं व्यवसायिक संस्थानों की शैक्षणिक गुणवत्ता बनाए रखना एक बड़ी चुनौती रही है। इनका सामना करते हुए प्रदेश में आदर्श शैक्षणिक वातावरण के सृजन का निर्माण करेगा। झारखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय अपने उद्देश्यों की पूर्ति करता हुआ झारखंड प्रदेश के चतुर्दिक विकास में सहभागी बनेगा। राज्यपाल शनिवार को रांची में झारखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित दो दिवसीय संगोष्ठी के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रही थी। “झारखंड राज्य में व्यवसायिक शिक्षा के अवसर और चुनौतियांः झारखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की भूमिका।
राज्यपाल ने कहा कि “झारखंड प्राकृतिक संपदाओं एवं अद्भुत मानव संसाधनों से भरा-पूरा एक समृद्ध राज्य है। यहां श्रम और प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, जरूरत है सिर्फ इन महत्वपूर्ण संसाधनों को समायोजित करने की। झारखंड राज्य के विकास और युवा शक्ति की सृजनात्मक संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए “झारखंड प्रदेश में व्यवसायिक शिक्षा की चुनौतियां एवं संभावनाएंः झारखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की भूमिका“ विषयक विचार संगोष्ठी का आयोजन सराहनीय पहल है।गरीबी व बेरोजगारी के अतिरिक्त शिक्षा की राह में जो सबसे बड़ा रोड़ा शैक्षणिक वातावरण के प्रति उदासीनता का भाव है। समाज की विभिन्न सकारात्मक इकाइयों की तरफ से सतत जागरूकता व अनुकूल प्रेरणा के माध्यम से इस बाधा को दूर किया जा सकता है। झारखंड प्रांत के निवासियों में श्रम के प्रति समर्पण की अनुपम निष्ठा सर्वविदित है। श्रम की इस शाश्वत निष्ठा को तकनीकी के सहयोग से परिपुष्ट करते हुए, इसे प्रदेश की युवाशक्ति के स्वावलंबन व उन्नयन की दिशा में एक कारगर हथियार के रूप में विकसित किया जा सकता है।
झारखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की स्थापना का स्पष्ट उद्देश्य विज्ञान, प्रौद्योगिकी, म्दहपदममतपदह एवं प्रबंधन में शिक्षा एवं शोध के उत्कृष्ट केंद्रों के सृजन का उन्नयन करना है। साथ ही झारखंड में स्थापित विभिन्न इंजीनियरिंग एवं तकनीकी महाविद्यालयों द्वारा दी जा रही शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार, इंजीनियरिंग , टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में शोध सुविधाओं के विकास तथा वैश्विक परिवर्तन एवं झारखंड की आवश्यकता के अनुकूल बनाने की दिशा में पूर्णतः कार्य करना है।
More Stories
राजद नेताओं ने साइमन मरांडी के निधन पर शोक जताया
झारखंड ने एक जुझारू और जनप्रिय राजनेता खो दिया : सुबोधकांत सहाय
चैत्र नवरात्र की शुरुआत,मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं