
धनबाद:- गणतंत्र दिवस 2021 के अवसर पर मुख्य समारोह गोल्फ ग्राउंड में आयोजित होगा। यहां सुबह 9.00 बजे झंडोत्तोलन किया जाएगा। मुख्य समारोह के बाद सुबह 10.30 बजे उपायुक्त उमा शंकर सिंह समाहरणालय में झंडोत्तोलन करेंगे। सुबह 11रू00 बजे वरीय पुलिस अधीक्षक असीम विक्रांत मिंज एसएसपी कार्यालय में, उप विकास आयुक्त दशरथ चंद्र दास मिश्रित भवन में तथा अनुमंडल पदाधिकारी सुरेंद्र कुमार अनुमंडल कार्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। सुबह 11.30 बजे वरीय पुलिस अधीक्षक पुलिस लाइन में, अपर जिला दंडाधिकारी (विधि व्यवस्था) चंदन कुमार गांधी सेवा सदन में तथा अनुमंडल पदाधिकारी रेड क्रॉस सोसाइटी में झंडोत्तोलन करेंगे।
More Stories
बूथ और स्थानीय पंचायत समिति को करें प्रशिक्षित, योग्य कार्यकर्ताओं को दे जिम्मेवारी:धर्मपाल सिंह
रांची की रोशनी – सोलर लैंप सेल में दिखा लोगों का उत्साह
झारखंड में कांग्रेस-झामुमो का अघोषित आपातकाल:दीपक प्रकाश