
हजारीबाग:- हजारीबाग के उपायुक्त आदित्य कुमार आनंद ने मत्स्य विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के निरीक्षण के लिए बुधवार को बरकट्ठा व बरही प्रखंड का दौरा कियाद्य बरकट्ठा प्रखंड के ग्राम पंचरूखी तिलैया के कलस्टर में निर्माणाधीन कुल 19 मछुआ आवास-वेदव्यास आवास का अवलोकन कियाद्य उपायुक्त के द्वारा निर्माणाधीन आवास के निर्माण की स्थिति के अवलोकन के उपरांत उपस्थित जिला मत्स्य पदाधिकारी को सभी निर्माणाधीन आवास कार्यो में तेजी लाने सहित अपूर्ण कार्यों को अविलंब पूरा करने का निर्देश दियाद्य बरकट्ठा प्रखंड के भ्रमण के दौरान उन्होंने ग्राम पंचरूखी तिलैया के मत्स्य बीज उत्पादकों को मत्स्य विभाग द्वारा अनुदानित मत्स्य स्पॉन की उत्तरजीविता एवं उत्पादित मत्स्य बीज का भी निरीक्षण कियाद्य वहीं ग्राम खैरिओ के स्थानीय निवासी गणेश मुर्मू के निजी जमीन में वर्ष 2019-20 में मत्स्य विभाग द्वारा अनुदानित रियरिंग तलाब का अवलोकन किया तथा इस संबंध में जिला मत्स्य पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए।
बरही प्रखंड के भ्रमण के दौरान उपायुक्त ने ग्राम माधोपुर में केजों में हो रहे मत्स्य पालन तथा केजों के निर्माण में गति लाने का निर्देश दिया ताकि निर्मित केजों में ससमय मत्स्य बीज का संचयन किया जा सके।
वहीं जिला मत्स्य पदाधिकारी रोशन कुमार ने बताया कि बुधवार को मत्स्य विभाग द्वारा जिले के विभिन्न मत्स्य बीज उत्पादकों को 240 लाख यानी 48 लीटर मत्स्य स्पॉन का वितरण किया गया है।
इन सभी योजनाओं के निरीक्षण के दौरान एसडीओ बरही,जिला मत्स्य पदाधिकारी,बीडीओ बरकट्ठा,सीओ बरकट्ठा एवं मत्स्य प्रसार पर्यवेक्षक मौजूद थे।
More Stories
एसबीआई के अधिकारियों ने आदिम जाति सेवा मंडल के बच्चों के बीच बांटे कंबल-चादर
झारखंड की राखी जैन पहली महिला हैं, जो JCI INDIA की राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनी गईं
कृषि ऋण माफी योजना में कृषक मित्रों की भूमिका अहमः-उपायुक्त