
कोडरमा:- कोडरमा उपायुक्त रमेश घोलप प्रशासनिक पदाधिकारी के साथ उम्दा कलाकार भी है।
कई मौके पर कोडरमा उपायुक्त ने अपनी कलाकारी से सबों को हैरत कर दिया है। गणेश चतुर्दशी शनिवार को है। महाराष्ट्र में गणेश चतुर्दशी का अपना ही अंदाज है। ऐसे में महाराष्ट्र मूल के रहने वाले कोडरमा डीसी कोराना काल में कोडरमा में ही गणेश चतुर्दशी मनाएंगे।
उपायुक्त रमेश घोलप ने खुद से गणेश की आकर्षक प्रतिमा स निर्माण किया हैं। मिट्टी से बना श्री गणेश की प्रतिमा काफी आकर्षक नजर आ रही है। बतादें की रमेश घोलप पिछली बार भी खुद से श्री गणेश की प्रतिमा बना कर पूजा अर्चना किया था। इसबार भी उन्होंने प्रतिमा बनाने की तस्वीर सोशल मीडिया में पोस्ट किया है। उन्होंने पोस्ट में लिखा है कि पर्यावरणपूरक गणेश की प्रतिमा बनाई है।
More Stories
बूथ और स्थानीय पंचायत समिति को करें प्रशिक्षित, योग्य कार्यकर्ताओं को दे जिम्मेवारी:धर्मपाल सिंह
रांची की रोशनी – सोलर लैंप सेल में दिखा लोगों का उत्साह
झारखंड में कांग्रेस-झामुमो का अघोषित आपातकाल:दीपक प्रकाश