
बोकारो:- उपायुक्त राजेश सिंह गरगा डैम पहुंचे। वहाँ पहुंचकर डैम का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त राजेश सिंह ने कहा कि गरगा डैम को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा जल्द ही बीएसएल प्रबंधन के साथ मिलकर कार्य करेगा ताकि इस डेम को पिकनिक स्पॉट के साथ-साथ पर्यटन के लिए भी अनुकूल बनाया जा सके। डैम परिसर में नौका विहार जैसी सेवाएं भी आम लोगों के लिए प्रदान करने हेतु बीएसएल प्रबंधन के साथ मिलकर काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बोकारो जिला में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। अतः इसको ध्यान में रखते हुए बोकारोवासियों के लिए डैम के सुंदरीकरण हेतु कार्य किया जाएगा। डैम परिसर की सफाई बीएसएल प्रबंधन तथा जिला प्रशासन के संयुक्त प्रयास एवं श्रमदान के माध्यम से किया जाएगा।
औचक निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार झा, उप विकास आयुक्त जयकिशोर प्रसाद, अपर नगर आयुक्त शशि प्रकाश झा, नजारत उप समाहर्ता प्रभाष दत्ता, पुलिस उपाधीक्षक नगर ज्ञान रंजन, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री राहुल कुमार भारती, जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री विवेक कुमार सुमन, जिला के आला अधिकारी उपस्थित थे।
More Stories
न्यायिक पदाधिकारियों ने भी स्टेटस हॉकी स्टेडियम पहुंचकर खिलाड़ियों को किया प्रोत्साहित
राज्य वासियों से बिना सुझाव लिए झारखंड का बजट लाना दुर्भाग्यपूर्ण – अमित कुमार
फेसबुक और यूट्यूब के जरिये सरकारी स्कूल के बच्चे कर रहे पढ़ाई