मदरसों की जांच पर बोले उपमुख्यमंत्री, हर संस्था को कानून का पालन करना होगा

आगरा:- उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने शनिवार को कहा कि मदरसों की जांच और सर्वे को अन्यथा नहीं लिया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि हर संस्था को कानून का पालन करना होगा। किसी भी गैर कानूनी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसकी जांच होने दें, किसी का भी अनावश्यक उत्पीड़न नहीं होने दिया जायेगा।

एक दिन के दौरे पर यहां आए पाठक ने सर्किट हाउस में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ चुनावी तैयारियों पर बैठक की। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ भी विकास परियोजनाओं की समीक्षा बैठक की। बैठक के बाद पाठक ने एसएन मेडिकल कॉलेज और सिकंदरा में वाॅटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण किया।

उन्होंने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए आगामी लोकसभा चुनाव में प्रदेश की सभी 80 सीटों पर भाजपा की जीत का दावा किया। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल चार बार की हार से हताश हैं। वर्ष 2024 के चुनावों में विपक्षी पार्टियां पूरी तरह खत्म हो जाएंगी।

विकास कार्यों की चर्चा करते हुए पाठक ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग साल में दो बार संचारी रोग निरोधक अभियान चला रहा है। हर गांव में स्वास्थ्य विभाग द्वारा नजर रखी जा रही है। स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्कूलों का भी कायाकल्प हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *