
रांची:- राज्य के वित्तमंत्री डॉक्टर रामेष्वर उरांव से आज लोहरदगा में लोहरदगा जिला सहायक पुलिस के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात कर अपनी मांगों से संबंधित एक ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने डॉक्टर उरांव को बताया कि वर्ष दो हजार सत्रह में सहायक पुलिस के पद पर बहाली हुई थी, जिसमें उन्हें अपने क्षेत्र में रह कर कार्य करने की बात कह कर भर्ती लिया गया, लेकिन भर्ती के बाद सभी सहायक पुलिस से जिला बल के जैसा कार्य लिया जा रहा हैं। इसके अलावा उनकी ड्यूटी यातायात व्यवस्था, कोरोना महामारी, चुनाव और नियंत्रण कक्ष में भी ली जा रही है, इसलिए मानदेय में बढ़ोत्तरी होनी चाहिए और सेवा स्थायीकरण के मुद्दे पर सरकार को विचार करना चाहिए। श्री उरांव ने उनकी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार का भरोसा दिलाया।
More Stories
किसान आंदोलन के समर्थन मे 23 जनवरी को आजाद हिंद किसान दिवस के अवसर पर राजभवन के समक्ष विराट जमावड़ा – सीटू
प्रेमी युगल को ग्रामीणों ने बनाया बंधक
न्यूनतम तापमान में 2 से तीन डिग्री गिरावट की संभावना