
रांची:- जिले के तुपुदाना ओपी क्षेत्र स्थित रिंग रोड सैम्बो के पास रविवार को संदिग्ध हालात में एक युवक का शव मिला। उसके सिर पर गहरे जख्म के निशान थे। इससे उसकी हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक युवक की पहचान दीपक साहू (30) के रूप में की गयी है। वह तुपुदाना के परम निर्मल नगर का निवासी था। बताया गया है कि दीपक साहू बीते चार मार्च से लापता था। वह दिन के 11 बजे घर से बाइक लेकर निकला था लेकिन वापस नहीं लौटा। उसके परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की लेकिन कुछ पता नहीं चला। थक हारकर परिजनों ने पुलिस को भी इसकी जानकारी दी। इस बीच रविवार को दीपक साहू का शव मिला। उसके सिर पर गहरे जख्म के निशान थे। आशंका जताई जा रही है कि पत्थर से मारकर उसकी हत्या की गई है। दीपक की हत्या के पीछे आपसी विवाद की सम्भावना व्यक्त की जा रही है। ओपी प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत होता है। घटनास्थल से पुलिस ने मृतक का बाइक, मोबाइल और पर्स बरामद किया है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।
More Stories
छत्तरपुर प्रखण्ड में बना 2 कंटेन्मेंट जोन
नौडीहा बाजार प्रखण्ड के सरईडीह पँचायत में बना 3 कंटेन्मेंट जोन
बिना मास्क पहने 50 व्यक्तियों को ले जाया गया कोविड सेंसीटाईजेसन कैम्प