
रांची:- रांची में अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ गया है कि एक पुलिस वाले की पत्थर से कूचकर हत्या कर शव फेंक दिया है। मृतक कामेश्वर रविदास तुपुदाना ओपी में एएसआई थे। फिलहाल रिम्स में डूयूटी कर रहे थे। स्थानीय लोगों ने शव को देखा तो मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने पर वरीय पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे।
शव तुपुदाना के बेरमाद स्कूल के समीप खदान से बरामद किया गया है।वहीं घटनास्थल को देखकर ऐसा प्रतित होता है कि हत्यारा घटनास्थल पर गिरे खून को पानी से धोकर सबूत मिटाने की कोशिश की है। इस मामले में आशंका जताई जा रही है कि कामेश्वर रविदास की हत्या आपसी विवाद में तो नहीं किया है। वहीं पुलिस सभी मुख्य बिंदुओं को ध्यान में रखकर मामले की छानबीन कर रही है।
लालू यादव के सुरक्षा प्रभारी आभास कुमार ने बताया कि मृतक कामेश्वर तुपुदाना स्थित घर से डयूटी करने रिम्स आता था। परसो बुधवार तक रिम्स में ड्यूटी किया है। जबकि, गुरुवार को ड्यूटी पर नहीं आया था।ना ही छुट्टी को लेकर किसी को जानकारी दिया था। उसका सुबह के समय डयूटी रहता था। शाम 6 बजे के बाद उसकी डयूटी समाप्त हो जाती थी। मृतक कामेश्वर का रिम्स के डयूटी रजिस्टर में परसो तक का हस्ताक्षर किया हुआ है।
More Stories
पाकुड़ सोशल मीडिया टीम को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उपहार देकर किया सम्मानित
पीएम स्वनिधि योजना का लाभ लेकर फुटपाथ विक्रेताओं ने रोजगार को दिया रफ्तार
गरीब और जरूरतमंद महिलाओं के बीच शॉल का वितरण