बेगूसराय:- जिले के बलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत एक चचेरे भाई ने नाबालिग बहन के साथ दुष्कर्म किया। बहन के विरोध करने पर आरोपित ने उसकी जमकर पिटाई की। घटना की जानकारी मिलने पर आक्रोशित लोगों ने आरोपित को जमकर मारा-पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया। पीड़ित के परिजनों मुताबिक 13 वर्षीय नाबालिग लड़की के रिश्ते में चचेरे भाई ने उसके साथ दुष्कर्म किया। लड़की ने जब इसका विरोध किया तो आरोपित ने उसके साथ मारपीट की और मुंह बंद कर दिया। उसके चंगुल से छूटने के बाद लड़की ने परिजनों और गांव वालों को इसकी जानकारी दी। इस पर लोग आक्रोशित हो गए और आरोपित की जमकर पिटाई कर दी। पुलिस मुख्यालय के डीएसपी निशित प्रिया ने बताया कि पीड़ित लड़की के परिजनों ने चचेरे भाई पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस कस्टडी में सदर अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
More Stories
बिहार के लिए 20 करोड़ का श्रम बजट स्वीकृत, मनरेगा मजदूरी दर हुई 198 रुपये : मंत्री
आगजनी की घटना में नौ परिवार हुए गृह विहीन
सैलानियों के आने पर प्रतिबंध, कोरोना को ले लगी रोक