पहले से गंभीर बीमारियों से ग्रसित रहने के कारण तबीयत बिगड़ने की आशंका
हजारीबाग:- वैश्विक महामारी कोरोना से बचाव को लेकर लोगों को लगाए जा रहे कोरोना वैक्सीन से हजारीबाग जिला के विष्णुगढ़ निवासी 73वर्षीय एक व्यक्ति की स्थिति बिगड़ गयी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 73वर्षीय विष्णुगढ़ प्रखंड निवासी को 8 मार्च को कोरोना वैक्सीन लगाया गया था। 9 मार्च को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने लगी और पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, वहीं स्थिति खराब होने के बाद उन्हें हजारीबाग जिला मुख्यालय स्थित शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन वहां भी उनकी स्थिति में सुधान ना होता देख रिम्स रांची रेफर कर दिया गया।
इस संबंध में मरीज के परिजनों का कहना है वैक्सीन लगाने के बाद से उसकी तबीयत बिगड़ी है। परिजनों ने बेहतर इलाज की मांग सरकार व जिला प्रशासन से की है। इधर मेडिकल कॉलेज अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ ए के सिंह ने बताया कि उन्हें बेहतर इलाज के लिए रिम्स रांची रेफर किया गया है। उन्होंने बताया कि मरीज पूर्व से ही कई गंभीर बीमारियों से ग्रसित थे और इसी कारण उनकी तबीयत बिगड़ी है, केवल कोरोना वैक्सीन लगने से उसकी तबीयत नहीं बिगड़ी है। रिम्स के सुपरिटेंडेंट से उन्होंने बात की है, उसका बेहतर इलाज कराया जा रहा है।
More Stories
बिहार में थमने का नाम नहीं ले रहा कोरोना संक्रमण, मिले रिकॉर्ड 4157 पॉजिटिव
छत्तीसगढ़ी मनिकपुरी पनिका समाज के चैन दास का निधन,शोक
चार लड़कियां मानव तस्करों के चंगुल से बची