
बोलीविया:- बोलीविया को रूस की कोरोना वायरस वैक्सीन स्पूतनिक वी की पहली खेप मिल गयी है और देश में शुक्रवार से सामूहिक टीकाकरण अभियान शुरू कर दिया जायेगा।
राष्ट्रपति लुइस एर्स ने यह जानकारी दी है। उन्होंने गुरुवार देर रात वैक्सीन लेकर ब्यूनस आयर्स से ला पाज के अल ऑल्टो अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे विमान का स्वयं स्वागत किया।
राष्ट्रपति ने यहां संवाददाताओं से कहा, “हम कल नौ विभागों में टीकाकरण शुरू करने जा रहे हैं। बेशक, कोल्ड चेन के साथ प्रदान की जाने वाली सुविधाओं के आधार पर चरणबद्ध तरीके से टीकाकरण किया जायेगा।”
बोलीविया ने दिसंबर के अंत में रूसी टीके की 52 लाख खुराक की आपूर्ति के लिए रूस के साथ एक समझौता किया था। बोलिवियाई अधिकारियों ने छह जनवरी को वैक्सीन के आपातकालीन उपयोग की मंजूरी दी।
More Stories
इंडोनेशिया में सोने की खदान धंसने से पांच लाेगों की मौत, 70 से अधिक लापता
बिडेन ने वीजा प्रतिबंध संबंधी ट्रम्प का आदेश किया रद्द
अमेरिका की फेडरल रिजर्व भुगतान प्रणाली व्यवधान के बाद बहाल