
रांची:- रांची के बिरसा मुंडा जेल में एक बार फिर कोरोना विस्फोट हुआ है। बिरसा मुंडा जेल में बंद 73 कैदी कोरोना संक्रमित पाये गये हैं। जेल आईजी ने की पुष्टि की है. सभी कैदियों को जेल में ही आइसोलेट किया गया है। सभी कैदी को जेल के ही आइसोलेशन सेंटर में रखा गया है. कोविड 19 के मद्देनजर जेल आईजी ने कई दिशा-निर्देश भी दिये हैं।
गौरतलब है कि इससे पहले 4 अगस्त को भी बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में कोरोना बलास्ट हुआ था। बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में बंद झारखंड के दो बड़े नेता समेत 40 कैदी और 14 स्टाफ समेत कुल 54 कोरोना पॉजिटिव पाये गये थे।जेल आईजी ने इसकी पुष्टि की थी।
More Stories
आटीआई हज़ारीबाग़ में नामांकन के लिए साक्षात्कार 28 एवं 29 जनवरी से
प्रखंड विकास पदाधिकारी ने वृद्ध महिला का 10 मिनट में वृद्धा पेंशन स्वीकृत किया
एक व्यक्ति भी चाहे तो बदलाव कर सकता है-उपायुक्त