रांची:- रांची सहित पूरे झारखंड में सुबह में बादल छाये रहने के साथ ही दिन में तेज धूप भी निकल रही है। वहीं रात के न्यूनतम तापमान में भी 2 डिग्री की बढ़ोत्तरी दर्ज की गयी है। रात में ठंड का एहसास कम होने लगा है, क्योंकि न्यूनतम तापमान अपने सामान्य तापमान से 4 डिग्री अधिक है। ऐसी स्थिति में 11 जनवरी तक बनी रहने की संभावना है। मौसम केंद्र की ओर से 21 जनवरी तक के पूर्वानुमान में बताया गया है कि सुबह में आसमान में हल्के बादल छाये रहेंगे, लेकिन दिन में तेज धूप निकलेगी। आठ से चौदह जनवरी तक अधिकतम तापमान 25 से 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 से 16 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। जबकि 14 से 21 जनवरी के बीच अधिकतम तापमान 23 से 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 से 14 डिग्री के बीच रहने के आसार है। बारिश की संभावना कम जतायी गयी है।
More Stories
श्रीलंकाई खिलाड़ी की सैक्स स्कैंडल वीडियो हुई लीक, पहले भी आ चुका है नाम
नप गए धनबाद थानेदार, डकैती में लगाई थी चोरी की धारानिलंबित धनबाद थानेदार संजीव तिवारी
वर्षों पुराने शिव मंदिर की छत ढलाई में पहुँचे बाघमारा विधायक प्रतिनिधी शरद महतो