
रांची:- 74वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राजधानी रांची स्थित मोरहाबादी मैदान में झंडोत्तोलन किया। इस मौके पर वीर शहीदों को नमन कर मुख्यमंत्री ने कहा- राज्य की सरकारी नियुक्तियों में अन्य पिछड़ी जाति, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के आरक्षण में भागीदारी बढ़ाने के लिए उच्च स्तरीय समिति का गठन किया जाएगा। वहीं, बहुसंख्यक झारखंडवासियों की भावना के अनुरूप स्थानीयता को पुनः परिभाषित करने के उद्देश्य से एक समिति का गठन किया जाएगा। इसके साथ ही निजी क्षेत्र की नौकरियों में स्थानीय लोगों के लिए कम से कम 75% पद आरक्षित करने के लिए नियम बनाने का काम हमारी सरकार कर रही है।
समिति का गठन करेगी सरकार
सीएम ने कहा- झारखंड राज्य के निर्माण का मुख्य आधार था, यहां के स्थानीय लोगों के अधिकार की रक्षा एवं उनका विकास सुनिश्चित करना। राज्य निर्माण के बाद से ही स्थानीयता को परिभाषित करना एक बड़ा जटिल और महत्वपूर्ण काम था। वर्ष 2013-14 में मुख्यमंत्री रहते हुए हमने एक समिति का गठन भी किया था। मेरी सरकार बहुसंख्यक झारखंडवासियों की भावना के अनुरूप स्थानीयता को पुनः परिभाषित करने के उद्देश्य से एक समिति का गठन करेगी। इसके साथ ही निजी क्षेत्र की नौकरियों में स्थानीय लोगों के लिए कम से कम 75% पद आरक्षित करने के लिए नियम बनाने का काम हमारी सरकार कर रही है।
More Stories
बूथ और स्थानीय पंचायत समिति को करें प्रशिक्षित, योग्य कार्यकर्ताओं को दे जिम्मेवारी:धर्मपाल सिंह
रांची की रोशनी – सोलर लैंप सेल में दिखा लोगों का उत्साह
झारखंड में कांग्रेस-झामुमो का अघोषित आपातकाल:दीपक प्रकाश