
कोरोनाकाल में कई कॉलोनी-मुहल्लों में कृत्रिम जलाशयों में छठ व्रतियों ने अर्घ्य अर्पित किया
रांची:- झारखंड में छठ घाटों और कोरोना संक्रमणकाल में घरों में बनाये गये कृत्रिम जलाशयों में आज उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ ही लोक आस्था का छठ महापर्व संपन्न हो गया।
राजधानी रांची के छह दर्जन से अधिक छठ घाटों में आज सुबह भगवान की पूजा के लिए 4 बजे से ही लोग घाटों पर बड़ी संख्या में पहुंचे। आकाश में बादल छाए रहने के बीच ही लोगों ने भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया गया। छठ घाटों पर कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए छठव्रतियों ने अर्घ्य अर्पित किया। कई छठ घाटों पर व्रतियों और श्रद्धालुओं के बीच मास्क और सेनेटाइजर का वितरण किया गया सोशल डिस्टेंस का पालन हो इसकी भी व्यवस्था की जा रही थी ।
छठ पर्व के दौरान विधि व्यवस्था संधारण को लेकर रांची ज़िला प्रशासन महत्वपूर्ण छठ घाटों की ड्रोन कैमरे से निगरानी की जा रही थी। रांची के पाँच महत्वपूर्ण छठ घाटों धुर्वा डैम, कांके डैम, बड़ा तालाब, चडरी तालाब, बटन तालाब की ड्रोन कैमरे से निगरानी की गयी। इन छठ घाटों पर प्रतिनियुक्त ड्रोन कैमरा ऑपरेटर ड्रोन से नज़र बनाये हुए है। विभिन्न छठ घाटों पर सोशल डिस्टेंसिंग के अनुपालन को लेकर सिविल डिफेंस और एनसीसी के कैडेट्स ने सहयोग किया। घाटों पर आने वाले छठ व्रतियों के लिए सिविल डिफेंस और एनसीसी के कैडेट ने आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई।
जिला प्रशासन ने सिविल डिफेंस के संगठनों, एन सी सी कैडेट्स तथा अन्य सहयोगी संस्थाओं को धन्यवाद दिया है। रांची वासियों से भविष्य में भी कोविड-19 अनुरुप व्यवहार करने की अपील की है।
दूसरी तरफ कोरोना संक्रमण के बीच एतियायात और साफ-सफाई के मद्देनजर शहर के कई कॉलोनी और मुहल्लों में लोगों ने कृत्रिम जलाशय का निर्माण कर भगवान सूर्य को अर्पित किया। छठ महापर्व पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने परिवार के साथ नेतरहाट में छुट्टियां मना रहे हैं, राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने जमशेदपुर में छठ घाट पर अर्घ्य अर्पित किया। श्रममंत्री सत्यानंद भोक्ता ने चतरा स्थित छठ घाट में अर्घ्य अर्पित कर राज्य की खुशहाली और सुख-समृद्धि की कामना की। राज्य सरकार की ओर से आज सार्वजनिक अवकाश की भी घोषणा कर दी गयी।
More Stories
संविधान की 10वीं अनुसूची के तहत विधायक प्रदीप यादव एवं बंधु तिर्की की सदस्यता समाप्त होः बिनोद शर्मा
भाजपा नेता केंद्र सरकार के भेदभाव के खिलाफ आवाज उठाये-कांग्रेस
कोरोना आपदा में जनता सेवा छोड़ अपनी सेवा में लगी रही हेमन्त सरकारःकेदार हाजरा