
रांची:- रांची समेत राज्य के कई हिस्सों में सुबह से ही बादल छाये हुए हैं लेकिन लोगों को कनकनी से राहत है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची के मुताबिक अगले तीन दिनों तक यही स्थिति बनी रहेगी। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि बादल छाने के बाद भी रांची के तापमान में किसी प्रकार की कोई गिरावट नहीं आएगी। अगले तीन दिनों तक रांची का औसत न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस और औसत उच्चतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा। जम्मू कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ प्रभावी है। इसके कारण राजस्थान में एक सर्कुलेशन बना हुआ है. इसके असर के कारण रांची समेत झारखंड के अन्य हिस्सों में बादल छाए रहेंगे।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने उत्तर भारत में कल ओलावृष्टि होने का अनुमान व्यक्त किया है, साथ ही ज्यादातर स्थानों पर गरज के साथ वर्षा होने, बिजली कड़कने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने कहा है कि झारखंड के अलावा दिल्ली ,बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग इलाकों में मध्यम से घना कोहरा छाया रह सकता है और अगले दो दिनों में बारिश हो सकती है।
More Stories
पाकुड़ सोशल मीडिया टीम को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उपहार देकर किया सम्मानित
पीएम स्वनिधि योजना का लाभ लेकर फुटपाथ विक्रेताओं ने रोजगार को दिया रफ्तार
गरीब और जरूरतमंद महिलाओं के बीच शॉल का वितरण