ऑपरेशन थिएटर, अल्ट्रसाउंड, एक्स-रे, ईसीजी और पैथोलॉजी समेत अन्य जांच की पूरी व्यवस्था
रांची:- आम आदमी के इलाज के लिए देश में कई जगहों पर मोहल्ला क्लीनिक चलाया जा रहा है , लेकिन पलामू पशुओं के समुचित इलाज का घोर अभाव है। इस कमी को दूर करने करने के लिए झरखंड सरकार द्वारा रांची में पेट क्लिनिक खोला गया है, जहां पालतू कुत्तों और बिल्लियों का निःशुल्क इलाज किया जाता है।
पशुपालन विभाग द्वारा संचालित यह रांची पेट क्लिनिक कुत्तों के इलाज के लिए मशहूर है। यहां कुत्तों के इलाज की हर सुविधाएं उपलब्ध है। अस्पताल के चिकित्सक डा0 राजेश कुमार बताते हैं कि यहां ऑपरेशन थिएटर, अल्ट्रसाउंड, एक्स-रे, ईसीजी और पैथोलॉजी समेत अन्य जांच की पूरी व्यवस्था है।
अस्पताल के वरीय फिजीशियन डॉ राजीव रंजन बताते हैं कि यह क्लीनिक 2013 से संचालित है। यहां पूरे झारखंड से केस आते हैं। उन्होंने बताया कि जमशेदपुर, धनबाद, बोकारो और अन्य जिलों से भी रेफर होकर पालतू कुत्ते और बिल्लियों को यहां इलाज के लिए लोग लेकर आते हैं।
अस्पताल में प्रतिदिन तरह तरह के कुत्तों की भीड़ लगी रहती है। कुत्तों के शौकीन दूर-दूर से यहां इलाज के लिए अपने कुत्तों को लेकर आते हैं। अपने पलातू कुत्तों का इलाज कराने पहुंचे लोग इस अस्पताल की व्यवस्था की सराहना करते नहीं थकते।
इन दिनों हमारे राज्य झारखंड में कुत्तों के शौकीनों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है । राज्य में इनका व्यवसाय भी काफी फल-फूल रहा है ,मगर इनके सम्पूर्ण इलाज सुविधा की खासा अभाव है। ऐसे में यह रांची पेट क्लीनिक वकाई पेट्स लभर्स के लिए वरदान साबित हो रहा है।
More Stories
कबड्डी खिलाड़ियों के लिए जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम रांची में एक नए कोर्ट का शुभारंभ
कांग्रेस भवन में संत रविदास की जयंती मनायी गयी
झारखंड में गर्मी ने दी दस्तक, जमशेदपुर का पारा 37 डिग्री पहुंचा