
बेगूसराय:- बेगूसराय जिले के भगवानपुर प्रखंड क्षेत्र में बैंती नदी का जोकिया तेलन बांघ मंगलवार को अहले सुबह ध्वस्त हो गया। जोकीया पंचायत के खतना से टारी गांव को जोड़ने वाली जोगी मठ जमींदारी बांध के टूटने के बाद पानी तेलन और टांरी गांव को जलमग्न करते हुए भगवानपुर प्रखंड मुख्यालय की ओर तेजी से बढ़ रहा है। इसकी चपेट में एक लाख से अधिक लोगों के आने की आशंका है। मंगलवार की अहले सुबह पानी के शोर से जब लोगों की नींद खुली तो हर ओर पानी का सैलाब देखते ही हड़कंप मच गया। बांध टूटने की कोई आशंका नहीं थी, जिसके कारण लोग अलर्ट नहीं थे। अचानक बांध टूट जाने के बाद लोग ऊंचे स्थानों पर जाने के लिए मारामारी कर रहे हैं। लेकिन तीन सौ से अधिक घर पूरी तरह से डूब चुके हैंं। बांध टूटने वाली जगह पर सैकड़ों लोग जुट गए हैं, लेकिन उस पर काबू पाना मुश्किल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां बांध की हालत काफी जर्जर थी लेकिन पानी घटने के कारण प्रशासन भी निश्चिंत था। इसी बीच पानी के दबाव से बांध लगातार कमजोर होते ही अहले सुबह टूट गया। ग्रामीणों एवं मुखिया ने बताया कि करीब चार बजे सुबह में पानी बांध को तोड़कर गांव में घुस गया। बांध टूटने की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच चुके हैं।
More Stories
भोजपुर में भारी मात्रा में विदेशी शराब और गांजा बरामद, दो गिरफ्तार
सुरक्षित प्रसव के लिए ठंड के मौसम में सावधान रहें गर्भवती महिलाएं, खानपान का रखें विशेष ख्याल
दीपावली में मिट्टी के दीये की रोशनी से ही घर होता है रोशन