
सीओ ने जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का किया वितरण
बांका:- जिले में बढ़ते ठंड को देखते हुए डीएम सुहर्ष भगत के निर्देश पर 50 गरीबों और जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया। यह कंबल अंचल कार्यालय की ओर से आपदा के तहत शहरी क्षेत्र से सटे इलाकों में वितरण किया गया। इस मौके पर बांका प्रखंड के सीओ सुजीत कुमार ने बताया कि सरकार की तरफ से प्रत्येक प्रखंड में जरूरतमंद गरीब लोगों के बीच कंबल वितरण की व्यवस्था की जाती है। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी जिला मुख्यालय से सटे देवदा, समुखिया, करहरिया, सैजपुर, मसूरिया सहित अन्य गांव में 50 से अधिक जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण के साथ ही अलाव की व्यवस्था की जा रही है।
यह आपदा के तहत किया जा रहा है। ताकि ठंड से लोगों को राहत मिल सके। सीओ सुजीत कुमार ने बताया कि कड़ाके की इस ठंड में जरूरतमंदों तक मदद पहुंचाने का काम जारी रहेगा। बांका प्रखंड के वैसे जरूरतमंद लोग जिनको मदद की दरकार है। उन्हें चिन्हित कर ठंड से बचने के लिए मदद पहुंचाई जा रही है। एक-एक कर सभी जरूरतमंदों तक ठंड से बचने के लिए कंबल और अलाव की व्यवस्था करवाई जा रही है। यह सिलसिला जारी रहेगा।
More Stories
31जनबरी 2021 को सरकारी स्कूल मैदान बखोरापुर मे स्वास्थ्य जांच शिविर होगा आयोजन
इस वर्ष शुरू हो जाएगा आत्मनिर्भर बिहार के सात निश्चय पार्ट-2 का कामः CM नीतीश
दरभंगा की ज्योति से PM मोदी करेंगे संवाद, राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित होगी साइकिल गर्ल