
रांची:- भाजपा के प्रदेश महामंत्री डॉ.प्रदीप वर्मा ने कहा कि राज्य में बलात्कार की अनियंत्रित घटनाओं पर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी ने सरकार के खिलाफ आक्रामक रुख अख्तियार कर लिया है। एक सशक्त विपक्ष की भूमिका में पार्टी ने पूरे प्रदेश में महिलाओं के साथ बढ़ते अत्याचार एवम इसे रोकने में राज्य सरकार की नाकामी पर आंदोलन का निर्णय लिया है।
जानकारी देते हुए प्रदेश महामंत्री डॉ प्रदीप वर्मा ने बताया कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश के निर्देशानुसार पार्टी ने 6जनवरी को सभी जिला मुख्यालय में एवम 7 जनवरी को प्रदेश के सभी 264 प्रखंड मुख्यालयों में धरना कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया है।
डॉ वर्मा ने बताया कि जिला मुख्यालय में वृहत धरना कार्यक्रम होगा जिसमें ज़िला पदाधिकारी,कार्यसमिति सदस्य,सभी मोर्चा के जिला मंडल के पदाधिकारी,कार्यसमिति,बूथ समिति,सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि एक दिवसीय धरना के बाद प्रतिनिधिमंडल द्वारा महामहिम राज्यपाल के नाम ज़िलों के उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
डॉ वर्मा ने बताया कि आगामी 7 जनवरी को प्रदेश के सभी 264 प्रखंडों में महिला मोर्चा द्वारा धरना का कार्यक्रम आयोजित होगा।
उन्होंने कहा कि सभी प्रखंड मुख्यालयों में महिला मोर्चा के तत्वाधान में आयोजित धरना में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल होकर दुष्कर्म की घटना को रोकने में विफल सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद करेंगी।
उन्होंने कहा कि एक दिवसीय धरना के बाद महामहिम राज्यपाल के नाम प्रखंड विकास पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
More Stories
ज्ञान का अर्थ पर्वत का शिखर नहीं, समुद्र की तलहटी है -गीत चतुर्वेदी
जनता को निर्भीक करें मुख्यमंत्री जी उद्योगपति स्वतः निर्भीक हो जाएंगे-दीपक प्रकाश
पीएम मोदी के पास किसानों की समस्या के निदान के लिए समय नहीं है- शरद पवार