
रांची:- खूंटी में पत्रकार के बेटे की गला रेतकर हत्या व शव जलाए जाने पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद दीपक प्रकाश ने हेमंत सरकार पर तीखी आलोचना की है। उन्होंने कहा कि इस सरकार में कानून व्यवस्था का डर समाप्त हो गया है। हेमंत सरकार राज्य को संभालने में असफल साबित हुई है। हालात यह है कि पत्रकार के परिवार भी इस राज्य में सुरक्षित नहीं है।
राज्य के डीजीपी आंदोलनकारियों का पैर हाथ तोड़ने की बात कर रहे हैं। लोकतंत्र में सजा देने का अधिकार सिर्फ और सिर्फ न्यायालय को है किंतु हेमंत सरकार में जिन्हें कानूनन सुरक्षा देना था वह सरकार की दलाली में लगे हैं। राज्य की स्थिति बद से बदतर होती जा रही है। प्रत्येक दिन 5 लोगों की हत्या 5 महिलाओं के साथ बलात्कार दर्शाता है कि राज्य में अपराधियों की तूती बोल रही है। कई मामलों में देखा गया है कि जिन पुलिसकर्मियों को सुरक्षा प्रदान करना था वही पुलिसकर्मी महिलाओं की आबरू लूटने में लगे हैं। उन्होंने खूंटी के पत्रकार के पुत्र की हत्या को लेकर कहा कि प्रशासन यथाशीघ्र हत्यारों को गिरफ्तार करे।
More Stories
आटीआई हज़ारीबाग़ में नामांकन के लिए साक्षात्कार 28 एवं 29 जनवरी से
प्रखंड विकास पदाधिकारी ने वृद्ध महिला का 10 मिनट में वृद्धा पेंशन स्वीकृत किया
एक व्यक्ति भी चाहे तो बदलाव कर सकता है-उपायुक्त