राँची :- भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा की झारखंड सरकार ने एक संप्रदाय विशेष को खुश करने के लिए बहुसंख्यक संप्रदाय के खिलाफ गैरकानूनी निर्णय लेना शुरू कर दिया है।भाजपा हिंदुओं के साथ होने वाले किसी भी असंवैधानिक या गैरकानूनी निर्णय के खिलाफ हमेशा मुखर रहेगी।
प्रतुल ने कहा की जमशेदपुर में जिस तरीके से एक गरीब हिंदू फल विक्रेता को प्रताड़ित किया गया वो अकल्पनीय है। इस कार्रवाई की पूरे देश में निंदा हुई और झारखंड की छवि को भी नुकसान पहुंचा।पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने बड़ी पहल करते हुए फल विक्रेता से मुलाकात करके उनकी हिम्मत बढ़ाई थी। श्री रघुवर दास ने प्रशासन से भी बात कर यह सुनिश्चित किया था कि निर्दोष फल विक्रेताओं के ऊपर कोई मुकदमा दर्ज न हो।भविष्य में भी अगर हिंदुओं के खिलाफ सरकार ऐसी एक तरफ़ा गैर कानूनी कार्रवाई करेगी तो भाजपा पूरी ताकत के साथ उसका मुकाबला करेगी।प्रतुल ने कहा की जमशेदपुर के फल विक्रेता को विदेशों से भी धमकी भरे फोन आ रहे हैं।जानकारी होने के बाद भी स्थानीय प्रशासन ने उसकी सुरक्षा के लिए कोई कदम नहीं उठाया है।
प्रतुल ने कहा कि सोशल मीडिया में भी झारखंड सरकार के इशारे पर पुलिस बहुसंख्यक समाज के युवकों के खिलाफ ही ज्यादा मामले दर्ज करके उन्हें जेल भेजने का कार्य कर रही है।जबकि सोशल मीडिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के खिलाफ अमर्यादित पोस्ट और टिप्पणी करने के सैकड़ों वाकये है। लेकिन पुलिस इस मुद्दे पर इतनी सक्रियता नहीं दिखा रही है जो कि बेहद अफसोस जनक है।
प्रतुल ने कहा भाजपा ‘सबका साथ,सबका विकास,सबका विश्वास’ के मूल मंत्र पर कार्य करती है। लेकिन भाजपा यह भी सुनिश्चित करती है की एक विशेष वर्ग के तुष्टीकरण के लिए बहुसंख्यक समाज को निशाना न बनाया जाए।
More Stories
भागलपुर में वृद्ध महिला की गोली मारकर हत्या
9वीं से 12वीं शताब्दी में बौद्ध धर्म का महत्वपूर्ण केंद्र था हजारीबाग : जयंत सिन्हा
9वीं से 12वीं शताब्दी में बौद्ध धर्म का महत्वपूर्ण केंद्र था हजारीबाग : जयंत सिन्हा