
धनबाद:- भाजपा महुदा मंडल की और से रविवार को महुदा मोड़ में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि मनायी गयी। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने उनके तस्वीर पर फुलमाला चढ़ाकर श्रद्धासुमन अर्पित किए । इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष धनेश्वर महतो ने कहा कि यह देश अटल जी के योगदानों को कभी नहीं भुला सकता है। अटल जी के कार्यकाल में देश ने पहली बार सुशासन को चरितार्थ होते देखा। जहां एक ओर उन्होंने सर्व शिक्षा अभियान, पीएम ग्राम सड़क योजना, राष्ट्रीय राजमार्ग विकास परियोजना जैसे विकासशील कार्य किए तो वहीं दूसरी ओर पोखरण परीक्षण, कारगिल विजय से मजबूत भारत की नींव रखी। उन्होंने कार्यकर्ताओ से कहा कि उन्हीं के बताए रास्ते पर चलने से हमारा देश महान बनेगा। मौके पर मंडल अध्यक्ष धनेश्वर महतो, महामंत्री शेखर सिंह, कार्तिक महतो, राजेश कुमार महतो, गौरव सिन्हा, हरिलाल दास, हिरा महतो, सूजित महतो, डेगलाल महतो आदि अन्य शामिल थे।
More Stories
शिवहर : पुरनहिया में हथियार के बल पर डेढ़ किलो चांदी की लूट मामले में छापेमारी
बाबूलाल मरांडी का बड़ा बयान, सत्ता में बैठे हुए लोग उग्रवादियों के साथ साठ-गांठ बनाये हुए है
लखीसराय में ऑटो और पिकअप की टक्कर में एक की मौत, एक घायल