
भोपाल:- देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की 76वीं जयंती के अवसर पर मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने प्रदेश कांग्रेस पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर कमलनाथ ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि राजीव गांधी ने देश को एक नई ऊर्जा प्रदान की। राजीव गांधी कंप्यूटर क्रांति लेकर आए हैं, उन्हें मिस्टर कंप्यूटर भी कहा जाता था। आईटी के क्षेत्र में भी राजीव गांधी का योगदान रहा है। उन्होंने कई कॉलेज और संस्थान प्रारम्भ किए। राजीव गांधी ने आईटी की शिक्षा व ज्ञान के लिए प्रावधान बनाया। रेल टिकट के लिए कंप्यूटर लगाए जा रहे थे तो भारतीय जनता पार्टी ने इसका विरोध किया था। अगर राजीव गांधी आज हमारे बीच होते तो आज देश का चित्र कुछ और होता। इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए कमलनाथ ने प्रदेश की जनता को भाजपा से सचेत रहने की अपील की है। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा उपचुनावों को देखते हुए घोषणाओं का अंबार लगा रही है। मैं प्रदेश वासियों को सतर्क करना चाहता हूँ कि वो सावधान रहें, भाजपा उपचुनाव को देखते हुए रोज़ एक घोषणा करेगी। जिसका ना सर ना पैर, ना गंभीरता, ना वो धरातल पर आ पायेगी। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा सिर्फ घोषणा रूपी लॉलीपोप देने का काम कर रही है, प्रदेश की भोली- भालीं जनता को गुमराह करने का काम कर रही है। इनकी घोषणाएँ कभी पूरी नहीं होगी। सिर्फ इसके माध्यम से जनता को भ्रमित करने का ये प्रयास करेंगे। जनता इनकी घोषणाओं की असलियत व सच्चाई जानती है।
More Stories
भाजपा नेता घड़ियाली आंसू न बहाये,सारी समस्याओं की जननी रघुवर सरकार-कांग्रेस
नेशनल प्रतिभावान सम्मान समारोह की मेजबानी अगले वर्ष झारखंड में हो-आलोक दूबे
रिम्स प्रशासन ने लालू प्रसाद के स्वास्थ्य संबंधी रिपोर्ट जारी की