7जनवरी गुरुवार की प्रदेश के सभी 264 प्रखंडों में महिला मोर्चा द्वारा दिया जाएगा धरना
राज्य में महिलाओं,बहन बेटियों के साथ बढ़ते दुष्कर्म एवम उत्पीड़न,हत्या की घटनाओं पर
प्रदेश भाजपा ने चरणबद्ध आंदोलन शुरू किया है।
आज पार्टी के सभी जिला इकाइयों के द्वारा विभिन्न ज़िला मुख्यालयों में एक दिवसीय धरना आयोजित हुआ।जिसमें पार्टी केप्रदेश पदाधिकारी सांसद,विधायक,ज़िला पदाधिकारी,मोर्चा के जिला पदाधिकारी,मंडलों के पदाधिकारी सहित हजारों लोग शामिल हुए।
रांची महानगर ज़िला द्वारा राज भवन रांची के समक्ष धरना दिया गया जिसमें पार्टी विधायकदल के नेता एवम पूर्व मुख्यमंत्री श्री बाबूलाल मरांडी सहित विधायक सीपी सिंह,नवीन जायसवाल, समरी लाल,मेयर आशा लकड़ा, डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय सहित प्रदेश उपाध्यक्ष गंगोत्री कुजूर,मंत्री,सुबोध सिंह गुड्डू,प्रवक्ता,प्रतुल शाहदेव,हेमंन्त दास, अशोक बड़ाइक,मृत्युंजय शर्मा सहित ज़िला के पदाधिकारी गण शामिल हुए जबकि रांची ग्रामीण ज़िला में पार्टी के प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू एवम डॉ प्रदीप वर्मा ने धरने के नेतृत्व किया।
धरना के बाद सभी जिलों में राज्यपाल के नाम उपायुक्त को ज्ञापन भी सौंपा गया।
ज्ञापन में राज्य में बढ़ रहे महिला दुष्कर्म एवम हिंसा की घटनाओं की निंदा करते हुए महामहिम द्वारा सरकार को निर्देशित करने की मांग की गई।
प्रदेश महामंत्री डॉ प्रदीप वर्मा ने बताया कि पूरे प्रदेश में बहन बेटियों की सुरक्षा को लेकर आम जनमानस भयभीत है।राज्य प्रशासन से भरोसा उठता जा रहा है।
पार्टी ने महामहिम राज्यपाल से धरना के माध्यम से राज्य की सवा तीन करोड़ जनता की ओर से त्राहिमाम संदेश भेजा है।
प्रदेश के सभी 264 प्रखंडों में महिला मोर्चा के धरना 7 को
आंदोलन के अगले चरण में प्रदेश के सभी 264 प्रखंडों में 7 जनवरी को भाजपा महिला मोर्चा की बहने महिलाओं के साथ बढ़ते दुष्कर्म पर धरना देकर सरकार को सचेत करेगी।
मोर्चा की बहनों द्वारा सभी प्रखंडों में प्रखंड विकास पदाधिकारी के माध्यम से महामहिम राज्यपाल को ज्ञापन सौंपकर महिला बलात्कार,उत्पीड़न हिंसा,हत्या की बढ़ती घटनाओं पर रोक लगाने की मांग की जाएगी।
More Stories
भू माफियाओं द्वारा तालाब/जलासय को नष्ट कर अवैध रूप से जमीन बेची जा रही है
पंचायत चुनाव शीघ्र कराने के लिए हाईकोर्ट में दायर हुआ PIL
शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो ठंड बाद झारखंड लाैटेंगे,चेन्नई में पति से मिल पत्नी ने किया दावा