
नई दिल्ली:- बिहार का बिग बॉस कौन बनेगा, इसका फैसला आज दोपहर तक तय हो जाएगा। तीन चरणों में संपन्न हुए बिहार विधानसभा चुनाव के लिए मतों की गिनती जारी है। बिहार चुनाव के नतीजे आज आएंगे। इसके लिए 38 जिलों के 55 काउंटिंग सेंटरों पर 414 काउंटिंग हॉल बनाए गए हैं।
सियासी बयानबाजी शुरू
बिहार में वोटों की गिनती से पहले सियासी बयानबाजी शुरू हो गई है। बिहार बीजेपी अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा कि राज्य में NDA की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि विपक्ष केवल एग्जिट पोल देखकर खुश हो जाएं। वहीं, भाजपा के सीनियर लीडर और राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें लड्डू पचने वाला नहीं है।
आज दोपहर तक नतीजों से तय होगा कि बिहार में एक बार फिर नीतीश कुमार सत्ता में लौटेंगे या महज 31 साल की उम्र में मुख्यमंत्री बनकर तेजस्वी रिकॉर्ड बनाएंगे।
एनडीए -130
आरजेडी -101
एलजीपी – 5
oth-7
तीन चरण का बिहार विधानसभा चुनाव 7 नवंबर को समाप्त हो गया। बिहार में इस बार रिकॉर्ड 58 प्रतिशत से ज्यादा मतदान हुआ। एक्जिट पोल में राजद नेतृत्व वाले महागठबंधन और भाजपा के नेतृत्व वाले राजग में कड़ी टक्कर के संकेत हैं।
More Stories
एक युवा रामलला की स्थापना का संकल्प लिए 20 वर्षो से चल रहा नंगे पाँव
शाहनवाज से अधिक संपत्ति के मालिक हैं मुकेश सहनी, नीतीश कैबिनेट में सबसे अमीर है ये मंत्री
जमुई में रेल ट्रैक पर मिला युवक और युवती का शव, आत्महत्या की आशंका