
रांची:- राज्य के कृषि पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री बादल खूंटी स्थित जयपाल सिंह मुंडा के पैतृक गांव पहुंचे, जहां उन्होंने जयपाल सिंह मुंडा को श्रद्धांजलि दी।बादल ने कहा कि जयपाल सिंह मुंडा एक क्रांति का नाम थे। जिन्होंने देश स्तर पर अपनी एक अग्रणी भूमिका निभाई है। बादल ने जयपाल सिंह मुंडा के पुत्र जयंत सिंह मुंडा से मुलाकात की और उन्हें कहा की कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग की सौ फ़ीसदी योजनाएं जयपाल सिंह मुंडा के गांव को मिले इसके लिये गांव के लोगो के साथ समन्वय स्थापित किया जाए।जिससे हम इस गांव को एक मॉडल गांव के रूप में स्थापित करने में अपनी अहम भूमिका निभा सकें।जयंत सिंह मुंडा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस गांव में 175 घर है सब्जी और पशुपालन के क्षेत्र में बेहतर काम किया जा सकता है।बादल ने कहा कि जल्द ही इसे लेकर पहल की जाएगी।
More Stories
विनियोग विधेयक पारित होने से पहले अनुदान की मांगो पर सहमति जरुरी -सूर्यकांत शुक्ला
कश्मीर की तर्ज पर चतरा में स्ट्रॉबेरी की खेती से किसान ने बदली तकदीर, आत्मनिर्भरता की बने मिसाल
महिला दिवस पर विरोध प्रदर्शन कर रही महिलाओं पर लाठीचार्ज, छह घायल