रांची:- जिला प्रशासन रांची और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रूबर्न मिशन ब्राम्बे कलस्टर के द्वारा मांडर में प्लास्टिक मुक्त कलस्टर और कोविड-19 को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया।
इस दौरान लोगों ने प्लास्टिक मुक्त वातावरण और कोविड-19 अनुरूप व्यवहार को लेकर प्रतिज्ञा ली। अंचल अधिकारी मांडर ने जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों को जीवन में प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं करने और कोविड-19 के संक्रमण से बचाव को लेकर जागरूक रहने की शपथ दिलाई। कोविड-19 अनुरूप व्यवहार को लेकर लोगों को तीन मंत्र, मास्क का इस्तेमाल, सोशल डिस्टेंसिंग और लगातार हाथ धोने एवं सैनिटाइज करने के बारे में जागरूक किया गया।
श्यामा प्रसाद मुखर्जी रूबर्न मिशन ब्राम्बे कलस्टर, मांडर के सभी सदस्यों ने प्लास्टिक मुक्त क्लस्टर के पहल का समर्थन करने और कोविड-19 को रोकने के अनुरूप व्यवहार अपनाने को लेकर हस्ताक्षर अभियान में भी हिस्सा लिया।
प्लास्टिक फ्री क्लस्टर को लेकर ब्रूमिंग, खेल मैदान ब्राम्बे के आसपास साफ सफाई अभियान भी चलाया गया। साथ ही प्लास्टिक मुक्त वातावरण और कोविड-19 जागरूकता को लेकर प्रभात फेरी भी निकाली गई। यह प्रभात फेरी केंद्रीय विश्वविद्यालय से नेशनल हाईवे तक करीब 1 किलोमीटर तक निकाली गई और लोगों को कोविड-19 अनुरूप व्यवहार तथा प्लास्टिक मुक्त जीवन को लेकर जागरूक किया गया।
More Stories
संविधान की 10वीं अनुसूची के तहत विधायक प्रदीप यादव एवं बंधु तिर्की की सदस्यता समाप्त होः बिनोद शर्मा
भाजपा नेता केंद्र सरकार के भेदभाव के खिलाफ आवाज उठाये-कांग्रेस
कोरोना आपदा में जनता सेवा छोड़ अपनी सेवा में लगी रही हेमन्त सरकारःकेदार हाजरा