
जमशेदपुर:- जमशेदपुर स्थित भाजपा नेता राजेश सिंह के आवास पर बीती कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा गोलियां चलाईं गयीं।
इस घटना पर झारखंड प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा,प्रदेश प्रवक्ता सह युवा नेता कुणाल सारँगी व जमशेदपुर महानगर जिलाध्यक्ष गुंजन यादव सहित तमाम नेताओं द्वारा जिला प्रशासन से उचित करवाई की मांग करने को लेकर गहन विचार विमर्श किया गया।
इस बैठक में अनिल मोदी, राजीव सिंह , विजय तिवारी, रविंदर राय, धर्मेंद्र प्रसाद ,अनिमेष सिन्हा, अमरेंदर पासवान एव अन्य भाजपा नेतागण उपस्थित रहे।
गौरतलब है कि राजेश सिंह पूर्वी सिंहभूम जिले के एक कद्दावर भाजपा नेता के रूप से जाने जाते है। इससे कुछ दिन पहले लातेहार में भाजपा सांसद के प्रतिनिधि सह भाजपा नेता का गोली मारकर हत्या लर दिया गया था जिसका अपराधी अभी तक पकड़ा नही गया है।
More Stories
राज्य सरकार युवाओं को रोजगार देने के लिए ठोस कदम उठाए-भाजपा
8 मार्च को महिला कोरोना योद्धाओं को सम्मानित करेगी प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा
कोविड टीकाकरण पुरी तरह सुरक्षित डीसी-एसपी ने लोगों को किया आश्वस्त, नहीं कोई परेशानी